Biodata Maker

Corona संक्रमित होने के बाद महंत नरेन्द्र गिरि ऋषिकेश एम्स में भर्ती

Webdunia
मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (16:37 IST)
ऋषिकेश। कोविड-19 से पीड़ित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। महंत को सोमवार देर रात एम्स अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया, जहां प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

ALSO READ: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज Corona से संक्रमित
 
उनकी देखरेख में लगे चिकित्सकों ने बताया कि महंत मधुमेह के रोगी हैं तथा उन्हें बुखार और खांसी की भी शिकायत है। सामान्य जांच के बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है। रविवार को महंत गिरि की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इससे पहले शुक्रवार देर रात तबीयत खराब होने के बाद 70 वर्षीय संत को हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी कुशलक्षेम पूछने के लिए महाकुंभ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे थे।

 
कोविड-19 से पीड़ित होने के कारण महंत नरेन्द्र गिरि सोमवार को सोमवती अमावस्या के पर्व पर महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान में हिस्सा नहीं ले पाए थे और अब वे बुधवार को बैसाखी पर होने वाले तीसरे शाही स्नान में भी डुबकी नहीं लगा पाएंगे। निरंजनी अखाड़े के महंत नरेन्द्र गिरि के अलावा अन्य अखाड़ों से जुड़े कई अन्य संत भी कोविड-19 की चपेट में आए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख