Festival Posters

महंत नृत्य गोपाल दास कोविड 19 से संक्रमित, पीएम मोदी के साथ थे राममंदिर शिलान्यास कार्यक्रम में

Webdunia
गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (13:43 IST)
लखनऊ। राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास (80 वर्ष) कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वे 5 अगस्त को पीएम मोदी के साथ थे राममंदिर शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
 
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी मथुरा से बात कर दास के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।
 
अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन से वार्ता कर महंत नृत्य गोपालदास का मेदांता अस्पताल में उपचार कराने का अनुरोध किया है।
 
अधिकारी ने यहां बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी मथुरा को निर्देशित किया कि दासके बेहतर उपचार के लिए हर सम्भव प्रबन्ध किए जाएं।
 
अयोध्या में अभी हाल ही में राम जन्म मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया था।
 
-ओडिशा में कोविड-19 के 1,981 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 52,653 हुए। वहीं 9 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 314 हो गई। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, 11 माह में दूसरी बार बनीं मां, अब बच्चों की नागरिकता कानूनी पेंच

इंदौर की 5 वर्षीय जियाना कटारिया ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 28 सेकंड में हल कीं 5 सुडोकू पहेलियाँ

गुजरात में अब महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट, सरकार ने बढ़ाए काम के घंटे, सर्वसम्मति से पारित हुआ विधेयक

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश 15000 शिक्षकों की भर्ती होगी, लाड़ली बहनों के लिए 23882 करोड़

गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड ही नहीं, वेलेंटाइन डे पर भारत में Condom की भी रिकॉर्ड बिक्री, आशिकों ने चौंकाया

अगला लेख