Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में Corona के 6270 नए मामले, 94 और लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 21 जून 2021 (23:49 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 6,270 नए मामले सामने आए जो पिछले 4 महीनों के दौरान एक दिन में सामने आए नए मामलों की सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 59,79,051 हो गए हैं। इस दौरान महामारी से 94 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,18,313 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक, 23 फरवरी को संक्रमण के 6,218 नए मामले सामने आए थे और उसके बाद से आज सबसे कम मामले सामने आए हैं।
ALSO READ: COVID-19 : लार के नमूने से हो सकेगी Coronavirus की जांच
बीते 24 घंटे में 13,758 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने से राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 57,33,215 हो गई है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,24,398 है और मरीजों के ठीक होने की दर अब 95.89 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.98 प्रतिशत है।
ALSO READ: Coronavirus vaccine: क्या वैक्सीन का डोज लेने वाले नहीं फैला सकते हैं COVID-19?
वक्तव्य के मुताबिक राजधानी मुंबई में कोविड-19 के 518 नए मामले सामने आए तथा सात और मरीजों की मौत हो गई, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,20,531 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 15,305 हो गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

अगला लेख