Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में Corona के 8159 नए मामले, 165 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 21 जुलाई 2021 (23:05 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 8159 नए मामले सामने आए और 165 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,37,755 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,30,918 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 7,839 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 60,08,750 हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में अब 94,745 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 96.33 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.09 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कभी सबसे बुरी तरह प्रभावित रहे नंदुरबार जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया।
ALSO READ: UP : योगी आदित्यनाथ सरकार का ऐलान, 17 शहरों के 217 स्थानों पर मिलेगी Free वाईफाई सुविधा
अधिकारी के अनुसार, मुंबई में कोविड-19 के 430 नए मामले आए, जिससे महानगर में कुल मामले बढ़कर 7,32,582 तक पहुंच गए, जबकि 13 और मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,800 हो गई। इस बीच, गुजरात में बुधवार को 28 और व्यक्तियों को कोरोनावायरस सें संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कोविड​​​​-19 के मामले बढ़कर 8,24,574 हो गए।
ALSO READ: CoronaVirus India Update : कोरोना से मौतों ने फिर डराया, 1 दिन में करीब 4000 की मौत
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मृतक संख्या 10,076 पर अपरिवर्तित रही, क्योंकि दिन में कोई नई मौत नहीं हुई, जबकि 50 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्यभर में ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,14,109 हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में 389 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से पांच मरीजों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि मरीजों के ठीक होने की दर सुधरकर 98.73 प्रतिशत हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख