Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में Corona के 40925 नए मामले, संक्रमण से 20 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 8 जनवरी 2022 (00:33 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 40925 लोगों के कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह संख्या कल के मुकाबले 4660 ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में संक्रमण से 20 लोगों की मौत हुई है।

आज आए संक्रमण के नए मामलों में से आधे अकेले मुंबई में आए हैं। अच्छी बात यह रही है कि नए मरीजों में से किसी के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 68,34,222 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वहीं अभी तक महामारी से कुल 1,41,614 लोगों की मौत हुई है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, मुंबई में आज संक्रमण के रिकॉर्ड 20,927 नए मामले आए हैं जबकि संक्रमण से छह लोगों की मौत हुई है। बृहस्पतिवार के मुकाबले आज 790 नए मामले आए हैं। मुंबई में अभी तक कुल 8,74,780 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि संक्रमण से 16,394 लोगों की मौत हुई है।
ALSO READ: Coronavirus Third Wave : कोरोना काल में अपने घर में ये 7 गैजेट्स जरूर रखें
मुंबई के धारावी इलाके में 150 नए मामले आए हैं। वहीं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 183 नए मामले आए हैं। जिले में फिलहाल कोविड के 527 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में शुक्रवार तक कुल 1,50,470 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

अहमदाबाद के नए मेयर बने हितेश बारोट, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन के नामों का भी हुआ ऐलान

अगला लेख