Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में कोरोना के 27971 नए मामले, 61 और मरीजों की मौत

Webdunia
रविवार, 30 जनवरी 2022 (00:28 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 27971 नए मामले सामने आए, जिनमें 85 ओमिक्रॉन स्वरूप के हैं। साथ ही संक्रमण से 61 और मरीजों की मौत हो गई।

यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। राज्य में कोविड-19 के 27,971 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 76,83,525 हो गई जबकि 61 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,42,522 हो गई।

विभाग ने कहा कि 50,142 और मरीजों को संक्रमण मुक्त होने पर छुट्टी दे दी गई जिससे महाराष्ट्र में अभी तक ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 72,92,791 हो गई है। विभाग के अनुसार राज्य में 2,44,344 उपचाराधीन मामले हैं।

विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में ठीक होने की दर अब 94.91 प्रतिशत है। विभाग ने कहा कि 85 नए ओमिक्रॉन मामलों में से 44 पुणे शहर से, 39 मुंबई से और एक-एक पुणे ग्रामीण और अकोला से सामने आए।

विभाग ने बताया कि पुणे शहर में कोविड-19 के 5,386 नए मामले, नागपुर शहर में 2,060, पिंपरी चिंचवाड़ टाउनशिप में 2,492, नासिक शहर में 1,411 और मुंबई में 1,411 नए मामले सामने आए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख