Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में कोरोना के 4205 नए मामले, 3 मरीजों की मौत, CM ने की स्थिति की समीक्षा

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (21:52 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 4205 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,54,445 हो गई जबकि 3 और मरीजों की महामारी से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,47,896 हो गई।राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 5,218 मामले दर्ज किए थे जबकि एक मरीज की मौत हुई थी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई। उपचाराधीन कोविड-19 मरीजों की संख्या 25,000 को पार कर गई, जो नए रोगियों और महामारी से उबर चुके लोगों के बीच एक व्यापक अंतर को दर्शाता है।स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 3,752 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे स्वस्थ हो चुके मरीजों की कुल संख्या 77,81,232 हो गई है।

महाराष्ट्र में उपचाराधीन मरीज गुरुवार को 24,867 से बढ़कर 25,317 हो गए। इनमें से 13,257 मरीज मुंबई में हैं, इसके बाद पड़ोस के ठाणे जिले में 5,789 और पुणे जिले में 2,741 मरीज हैं। बुलेटिन में नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (एनईईआरआई) की ताजा रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि नागपुर में बीए.5 स्वरूप से संक्रमित एक महिला का पता चला है।

कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण करा चुके 27 वर्षीय रोगी 19 जून को संक्रमित पाया गया था और उसमें हल्के लक्षण थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल उसमें लक्षण नहीं हैं और वह घर पर पृथकवास में है। उसकी हालत स्थिर है। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण से उबरने की दर 97.82 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.85 तथा संक्रमण दर 9.11 प्रतिशत है।

बुलेटिन में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला कलेक्टरों, नगर आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की और बढ़ते मामलों की पृष्ठभूमि में कोरोनावायरस की स्थिति की समीक्षा की।

दैनिक कोविड-19 मामले के 5,000 का आंकड़ा पार करने के एक दिन बाद यह बैठक आयोजित की गई थी। राज्य में उपचाराधीन मरीज कुछ महीने पहले सिर्फ 626 से शुक्रवार को 25,000 से ऊपर हो गए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली शर्मसार: चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने बस जब्त कर आरोपियों को दबोचा

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

अगला लेख