Hanuman Chalisa

वैक्‍सीन नहीं लगवाने वाले हो जाएं अलर्ट, उन्‍हें Delta Plus का है ज्‍यादा खतरा

Webdunia
रविवार, 27 जून 2021 (12:47 IST)
वैक्‍सीन नहीं लगवाने वालों को अब या तो जल्‍द से जल्‍द वैक्‍सीन लगाना होगी या उन्‍हें ज्‍यादा सतर्क रहना होगा। क्‍योंकि एक चौंकाने वाली खबर है कि जिन लोगों ने वैक्‍सीन नहीं लगवाई है, उन्हें डेल्‍टा प्‍लस का ज्‍यादा खतरा है।

दरअसल, महाराष्ट्र में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से प्रभावित सभी 21 लोगों को वैक्सीन ना लगवाने की बात सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग अब सभी लोगों के बारे में डिटेल्स जुटा रहा है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. प्रदीप अवाते का कहना है कि अब भी सभी मरीजों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

डॉ. प्रदीप अवाते ने बताया कि अब तक जितनी सूचना मिली है, उसमें ये सामने आया है कि उनमें से किसी ने भी अब तक वैक्सीन नहीं ली थी। वहीं 3 मरीज ऐसे भी थे, जो 18 साल से कम उम्र के थे और वैक्सीन लगवाने के पात्र नहीं थे। महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से प्रभावित सभी 5 जिलों में अब ऐहतियात के तौर पर मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाने की शुरुआत की जा रही है।

अब 5 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन के बड़े अभियान को शुरू किया जाएगा। इससे पहले महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में कोविड मरीजों की बड़ी संख्या मिली थी, जो कि डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित थे।

वहीं 13 जून को इसी वैरिएंट से संक्रमित 80 साल की एक कोविड मरीज की मौत हो गई थी। फिलहाल राज्य में 21 मरीजों के कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से प्रभावित होने की पुष्टि हुई है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये लोग कैसे इस वैरिएंट से प्रभावित हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

अगला लेख