Hanuman Chalisa

आस्था का सैलाब पड़ा कोरोना संक्रमण पर भारी, स्नान के लिए घाटों पर जुटने लगी श्रद्धालुओं की भीड़...

अवनीश कुमार
गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (11:00 IST)
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मकर संक्रांति के शुभ अवसर से माघ मेला का शुभारंभ हो गया है और प्रथम स्थान करने के लिए घाटों पर आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। संगम के अलावा गंगा के अक्षयवट, काली घाट, दारागंज, फाफामऊ घाट पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के स्नान का क्रम शुरू हो गया। वही आस्था के आगे कोरोना संक्रमण से बेफिक्र नजर आ रहे हैं और पहले स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक है।
 
मेला क्षेत्र में साधु संतों के पंडाल में भजन पूजन का दौर भी शुरू हो गया है। वैसे माघ मेला 27 जनवरी के आसपास रंग में आएगा। 28 जनवरी को पौष पूर्णिमा है और इस दिन से एक महीने का कल्पवास शुरू हो जाता है। पुरूषोत्तम मास की वजह से तिथि बढ़ी है। सारे कल्पवासियों के आने के बाद ही मेले में रंगत नजर आएगी।
 
स्नान के लिए संगम पर करीब एक किलोमीटर लंबा घाट तैयार किया गया है। स्नान घाटों पर पुलिस बल भारी तादाद में मुस्तैद किया गया है। जिसके चलते भारी सुरक्षा बल के बीच से श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए घाटों तक पहुंचना पड़ रहा है लाउडस्पीकर के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ- साथ मास्क लगाए जाने की भी जानकारी जिला प्रशासन के द्वारा आम लोगों को दी जा रही है।
 
आस्था के आगे फीका पड़ा कोरोना डर : प्रयागराज में मकर संक्रांति के पहले स्थान पर और सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों पर पहुंचने लगी जहां करोना के चलते दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर संशय कल तक बना हुआ था वह टूटता हुआ नजर आया और प्रयागराज में दूरदराज से आस्था का सैलाब देखने को मिला इस दौरान किसी ने भी करोना का जरा सा भी डर देखने को नहीं मिल रहा था लेकिन जिला प्रशासन बार-बार लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दे रहे थे फिर भी उसके बाद जिसको जहां मौका मिल रहा था वह वहीं पर स्नान कर रहा था।
 
मुख्यमंत्री योगी ने चढ़ाई खिचड़ी : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हर वर्ष की भांति इस बार भी मकर संक्रांति के मौके पर गोरखपुर मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला और सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान के जयकारे की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी।

इस दौरान गोरखपुर पहुँचे मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह शिव अवतारी गुरु गोरखनाथ को परम्परागत तरीके से पहली खिचड़ी चढ़ाई।उसके बाद नेपाल राजवंश की ओर से खिचड़ी चढ़ाई गई। फिर नाथ योगियों और साधु संतों ने खिचड़ी चढ़ा कर विधिपूर्वक पूजा अर्चना किया। 
 
मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के पहले स्नान पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति के साथ-साथ माघ मेला के पहले स्नान की शुभकामनाएं देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख