Hanuman Chalisa

मनीष सिसोदिया का दावा- कोरोना से शिक्षा क्षेत्र को सबसे ज्‍यादा नुकसान, इस तरह हो अध्यापन...

Webdunia
गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (20:23 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के चलते शिक्षा क्षेत्र को सबसे अधिक नुकसान होने का दावा करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को शिक्षण में इस अंतर को घटाने के लिए अध्यापन के वास्ते नई पहलों पर बल दिया।

सिसोदिया ने यहां गुरु गोविंद सिंह इंद्रपस्थ विश्वविद्यालय में नए प्लेसमेंट सेंटर, ओपन थिएटर एवं ऑडिटोरियम की आधारशिला रखते हुए कहा, शिक्षा के क्षेत्र को महामारी के चलते सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। शिक्षण अंतर को घटाना सबसे मुश्किल परंतु अहम मिशन है।उन्होंने कहा कि इस शिक्षण अंतर को कम करने के लिए साथ आने एवं अध्यापन के लिए नई एवं बेहतर पहलुओं की जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, कोविड-19 ने विद्यार्थियों में शिक्षण अंतर को बढ़ा दिया है और इस अंतर को घटाने के लिए हमें अपने अध्यापन एवं शिक्षण में नूतन पहलों को अपनाना होगा। हमें यह तय करना होगा कि क्या हम अपने बच्चों को पुराने एवं घिसेपिटे तरीके जारी रखना है या फिर उन्हें असल में यह बताना है कि चीजें कैसे सीखें।
ALSO READ: Drone Attack : आर्मी चीफ नरवणे बोले- सेना 'ड्रोन खतरे' से निपटने में सक्षम, जवानों को किया जाएगा और अवेयर
कोविड के दौरान विविध पहलों की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि दुनियाभर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापन की दो प्रविधियां अपनाई गई हैं, पहले में चार-पांच पुस्तकों से सामग्री पढ़ाई जाती है और दूसरे में बच्चों को पुस्तकों की सामग्री के कुछ हिस्से से नमूने लेकर सीखने के लिए उन्हें पढ़ाया जाता है।
ALSO READ: मायावती ने भाजपा-कांग्रेस पर कसा तंज, बेरोजगारी के लिए बताया जिम्मेदार
उन्होंने कहा, अध्यापन के पहले तरीके को हमारे देश के ज्यादातर विश्वविद्यालयों में अपनाया जाता है, जबकि दूसरी प्रविधि विकसित देशों में अपनाई जाती है। कोविड-19 ने हमें अध्यापन के दूसरे तरीके अपनाने और विद्यार्थियों को 'कैसे सीखें' बताने की चुनौती हम पर डाली है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

AI का बूम, कंपनी ने कर्मचारियों को बांटा 3.25 करोड़ का बोनस

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

अगला लेख