Hanuman Chalisa

पूर्व PM मनमोहन सिंह ने Coronavirus को दी मात, AIIMS से मिली छुट्टी

Webdunia
गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (18:17 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: Covid-19 News : होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
गत 19 अप्रैल को 88 साल के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को हल्का बुखार होने के बाद जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित होने का पता चला था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने 4 मार्च और 3 अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी।
 
पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद मनमोहनसिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

डॉक्टर मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वे 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। साल 2009 में एम्स में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

शिक्षा में उत्कृष्टता को मिलेगा सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 की प्रक्रिया

PM सूर्यघर योजना में उत्तर प्रदेश ने गाड़ा झंडा, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बना सौर ऊर्जा का नंबर-1 राज्य

अगला लेख