Hanuman Chalisa

Lockdown का असर, जिप्सी में सवार होकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, पुलिस बनी मददगार

Webdunia
रविवार, 26 अप्रैल 2020 (07:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में शादी समारोह स्थल पर दूल्हे का असमान्य तरीके से प्रवेश हुआ। दूल्हा पुलिस की जिप्सी में सवार होकर शादी करने पहुंचा। हालांकि इसकी वजह कोई अपराध नहीं बल्कि लॉकडाउन के नियम रहे और पुलिस ने मदद करते हुए विवाह समारोह तक उसे पहुंचाया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके के रहने वाले नरेश अहलूवालिया ने पुलिस से संपर्क किया और ग्रेटर कैलाश-1 स्थित आर्य समाज मंदिर तक बेटे की शादी में शामिल होने के लिए उसे और परिवार के सदस्यों को पहुंचाने में मदद करने का अनुरोध किया।

इसके बाद कालकाजी पुलिस थाने के अधिकारी की अनुमति के बाद कौशल और उनके माता-पिता को पुलिस के वाहन में मंदिर ले जाया गया। इस दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया।

वधू पक्ष की ओर से दुल्हन पूजा, उनके पिता और मंदिर के पुजारी विरेंद्र मौजूद रहे। शादी होने के बाद दूल्हे कौशल और दुल्हन को पुलिस के वाहन से ही घर पहुंचाया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख