Hanuman Chalisa

गोवा में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य

Webdunia
गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (14:35 IST)
पणजी। गोवा सरकार ने एक दिशानिर्देश जारी करते हुए लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने को कहा है। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने कहा कि यह कोविड-19 को दूर रखने और तटीय राज्य की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए आवश्यक है।

ALSO READ: 46 दिन बाद देश में 3,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 17,000 के करीब एक्टिव मरीज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई एक आभासी बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य सरकार लोगों से कोरोना वायरस की संभावित चौथी लहर की आशंकाओं के बीच सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अपील करेगी।

गोवा के अवर सचिव (स्वास्थ्य) गौतम परमेकर ने दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि देशभर में उभरती कोविड-19 स्थिति को देखते हुए, सभी नागरिकों को सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जारी रखने की सलाह दी जाए।
 
 
राज्य के पर्यटन मंत्री खुंटे ने ट्वीट किया कि, 'चलो चेतावनियों पर ध्यान दें और कोविड को दूर रखने के लिए अपने मास्क को ऊपर करें और हमारे आर्थिक पुनरुद्धार की निरंतरता सुनिश्चित करें।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी केवट ने भरा पर्चा, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जीत के लिए संकल्पित हैं हम

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, TMC में बड़ी टूट, 20 सांसद NDA में होंगे शामिल!

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

अगला लेख