Hanuman Chalisa

ये वॉरियर घर में रहकर लड़ रहे हैं Corona से जंग

डॉ. रमेश रावत
सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (22:21 IST)
जयपुर। कोरोना के खिलाफ जारी जंग में राजस्थान में भी पुरुष एवं महिलाएं सभी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। सभी अपनी क्षमतानुसार सहयोग में जुटे हैं। 
 
कई लोग ऐसे हैं जो इस मुश्किल वक्त में घर में रहकर मास्क बनाने का काम कर रहे हैं। ये मास्क निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया भी इनका सहयोग कर रहे हैं। 
नरेंद्र बेरवाल बताया कि आमेर निवासी कपिल ने 3 हजार, राजपार्क जयपुर की गृहणी मीना शेट्टी ने 250, जाहोता के  गिरधारी लाल टेलर, नेमीचंद टेलर, शांति टेलर ने 500, जवाहर नगर जयपुर निवासी जया बेरवाल ने 700 कपड़े के मास्क बनाकर जरूरत मंदों को वितरित किए है।
 
सुरभि बंसल ने बनाया फेस शील्ड : दूसरी ओर, भीलवाड़ा निवासी सुरभि बंसल ने कोरोना से बचने के लिए एक सुरक्षात्मक फेस शील्ड बनाया है। यह शील्ड फोम एवं नरम प्लास्टिक शीट से बनी हुई है। इसे मास्क की तरह ही धोकर पुनः प्रयोग में लिया जा सकता है। यह डिजाइन अधिक किफायती और पहनने में अत्यधिक आरामदायक है।
 
सुरभि ने बताया कि यह फेस शील्ड फेस मास्क का विकल्प नहीं है। इसे मास्क पहनकर ही उसके ऊपर लगाना चाहिए। यह शील्ड हाथ को फेस तक जाने में रोकेगी। इससे कोरोना वायरस से संक्रमण को रोकने में भी सहायता मिल सकती है। यह फील्ड में काम करने वाले कोरोना वॉरियर्स के लिए अतिरिक्त प्रोटेक्शन के रूप कारगर साबित हो सकती है।
सुरभि के मुताबिक इस शील्ड की साइज 10 इंचx8 इंच है। एक फेस शील्ड को बनाने में पांच मिनट लगते हैं। एक दिन में एक व्यक्ति 100 पीस बना सकता है। इसकी डिजाइन को इस तरह से मोडिफाई किया गया है जिससे सांस लेने में तकलीफ न हो व अंदर घुटन ना हो। शीट के हुड पर 3 एयर होल्स बनाए गए हैं, जिस से गरम हवा ऊपर उठकर शील्ड से बाहर निकल जाएगी एवं एयर सर्कुलेशन होगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

183 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बड़ा बदलाव, महंगाई से मिली राहत

Top News : 183 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG, VB-G RAM G कानून लागू

दौसा में रात 3 बजे दर्दनाक हादसा: हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 यात्रियों की मौत

Live : हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 की मौत

Operation Tiger: क्या देवेंद्र फडणवीस के साथ भी वही हो रहा है जो कभी आडवाणी, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के साथ हुआ था?

अगला लेख