Hanuman Chalisa

ब्रिटेन में दुकानों व सुपरमार्केट में अब मास्क लगाना रहेगा अनिवार्य

Webdunia
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (10:19 IST)
लंदन। ब्रिटेन में कोरोनावायरस संक्रमण से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार इंग्लैंड में दुकानों, सुपरमार्केट, इंडोर शॉपिंग सेंटर और स्टेशन तथा हवाई अड्डों में शुक्रवार से मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
ALSO READ: Lockdown के उल्लंघन पर 2 साल की सजा, मास्क नहीं पहना तो 1 लाख जुर्माना
कोविड-19 से निपटने के लिए लगाई गईं पाबंदियों में और ढील देने के साथ ही जारी किए नए दिशा-निर्देशों के तहत लोगों का मास्क लगाना, स्कार्फ या बन्डाना से मुंह और नाक ढंकना अनिवार्य होगा। खाद्य पदार्थ खरीदते और कैफे या दुकानों से सामान लेते समय भी इन्हें लगाना अनिवार्य होगा। ब्रिटेन के स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल विभाग (डीएचएससी) ने कहा कि अगर आप किसी ऐसी जगह पर हैं, जहां बैठकर खाने की व्यवस्था है तो आप खाने या पीने के लिए मास्क उतार सकते हैं।
 
उसने कहा कि 11 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए, दिव्यांग तथा सांस लेने में परेशानी या कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर भी मास्क लगाना अनिवार्य नहीं होगा। डीएचएससी ने कहा कि ऐसे सबूत मिले हैं जिनमें मास्क लगाने से संक्रमण फैलने का खतरा कम होने की बात सामने आई है। खासकर ऐसे मामलों में जहां लोगों में वायरस के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं।
 
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा कि पाबंदियों में अब और ढील देने के मद्देनजर जरूरी है कि हम सुरक्षित खरीदारी करें, दिशा-निर्देशों का पालन कर वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी भूमिका निभाएं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

आखिर क्यों नहीं सुधर रही बिहार की चिकित्सा व्यवस्था

Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

अगला लेख