उत्तर प्रदेश में मस्जिदों में सामूहिक नमाज, 32 लोगों पर केस दर्ज

Webdunia
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (22:06 IST)
बहराइच (उत्तर प्रदेश)।जिले में शुक्रवार को 2 मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा किए जाने को लेकर 2 मौलवियों सहित 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि बौंडी थाना क्षेत्र के डिहवा गांव में 23 लोगों द्वारा समूह में नमाज अदा किए जाने को लेकर मस्जिद के मौलवी सईद सहित कुल 23 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दूसरी घटना थाना खैरीघाट के गांव चौकसाहार की है। यहां मौलवी रमजान अली के नेतृत्व में मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज अदा करने पर मौलवी सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मिश्र ने कहा कि देश में लॉकडाउन लागू है और गुरुवार को जिले में कोविड-19 के 8 नए मामले आने के बाद जिले की संवेदनशीलता बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन लगातार धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर सामूहिक धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में एकत्र नहीं होने की अपील कर रही है, राष्ट्रीय, प्रादेशिक व जिला स्तर पर धर्मस्थलों को बंद रखने के लिए कहा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद लोग अपने घरों से निकलकर धर्मस्थलों पर इकट्ठा होने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों को आगाह किया जाता है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। (भाषा) 
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

अगला लेख