Hanuman Chalisa

मायावती की बसपा कार्यकर्ताओं से अपील, लॉकडाउन का पालन करें, घरों में ही मनाएं आम्बेडकर जयंती

Webdunia
रविवार, 12 अप्रैल 2020 (14:52 IST)
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को बसपा कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 14 अप्रैल को लॉकडाउन का पालन कर अपने घरों में ही आम्बेडकर जयंती मनाएं।

मायावती ने ट्विटर पा आम्बेडकर के अनुयायियों और बसपा कार्यकर्ताओं से कहा, 'वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी से अपील है कि सरकारी पाबन्दियों का सख़्ती से अनुपालन करते हुए, अपनी रगों में बसने वाले बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर की जयन्ती को अपने-अपने घरों में ही मनायें। यही बेहतर होगा।'

उन्होंने कहा, 'साथ ही, इनकी (अनुयायियों की) इस महामारी के दौरान भी हो रही दयनीय स्थिति और उत्पीड़न के बारे में तथा इससे मुक्ति पाने के लिए भी गम्भीरता से जरूर चिन्तन करना चाहिए। इस मौके पर मेरी इन्हें यह भी ख़ास सलाह है।'

मायावती ने ट्वीट किया, ‘मानवतावादी सोच/कर्म एवं आजीवन कड़ा संघर्ष/त्याग की प्रतिमूर्ति और देश को अनुपम समतामूलक संविधान देने वाले परमपूज्य बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर अपने अनुयायियों और ख़ासकर बसपा के लोगों के लिए हर मायने में प्रेरक, कर्म और धर्म भी हैं।‘ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख