Hanuman Chalisa

मेरठ में कोरोना मीटर चढ़ने से प्रशासन में हड़कंप, संक्रमितों का आंकड़ा 3293

हिमा अग्रवाल
रविवार, 23 अगस्त 2020 (23:31 IST)
मेरठ। दो दिन के संपूर्ण लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज मेरठ में सर्वाधिक 93 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। कोरोना से 3 पीड़ितों की मौत के बाद यह आंकड़ा 109 हो गया। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के मेरठ में अब तक सबसे ज्यादा मौत हुई है। यहां 3293 लोग अभी भी कोरोना संक्रमण से ग्रस्त हैं।
 
मेरठ जिले में बढ़ते कोरोना मीटर को देखकर प्रशासन का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। मेरठ कमीश्नर अनीता मेश्राम ने समीक्षा बैठक बुलाकर सभी प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों तलब किया। इस दौरान उन्होंने एंबुलेंस का रेस्पांस टाइम कम करने व कोरोना जांच बढ़ाने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ितों के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी और निजी अस्पतालों का सहयोग लें।
 
मेरठ कमिश्नर ने कहा कि कोरोना की कमर तोड़ने के लिए सभी साथ मिलकर काम करें। कंटेनमेंट जोन में घर- घर जाकर सर्वे हो, संदिग्ध लक्षण वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच होनी चाहिए। मेरठ में अभी 358 एक्टिव कंटेनमेंट जोन हैं, वहीं 117 होम आइसोलेशन में मरीज हैं जबकि कोरोना संक्रमित 3293 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
मेरठ में लगातार हो रही जांच के बाद कोरोना संक्रमण चिंता का विषय है। कोरोनावायरस की चपेट में डॉक्टर, वकील, छात्र, गृहिणी, पुलिस, सैनिक और नेता कोई नहीं बचा है। यहां मरीजों की संख्या बढ़ने का बड़ा कारण है लोगों की लापरवाही है, जो इस बीमारी को हल्के में लेकर बेखौफ होकर लॉकडाउन में सड़कों पर घूमते हैं। बाजारों में भीड़ हो रही है, सोशल डिस्टेंस कहीं दिखाई नही देता है। वहीं लोग बिना मास्क सड़क पर घूमते हुए कोरोना को खुद निमत्रंण दे रहे हैं।
 
यही स्थिति रही तो फिर से मेरठ में पूर्ण लॉकडाउन करना पड़ेगा, क्योंकि अभी शनिवार और रविवार को बंदी रहती है, लेकिन लोग उन्मुख होकर घूम रहे हैं। जिसका परिणाम यह है कि कोरोना संक्रमण कम होने की जगह बढ़ रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

Cockroach Janta Party ने एक्स पर क्यों बनाया नया अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

अगला लेख