Hanuman Chalisa

लॉकडाउन के उल्लंघन पर ममता सरकार को गृह मंत्रालय का तीसरा पत्र, नहीं हो रहा सख्ती से पालन

Webdunia
सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (06:51 IST)
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र  लिखकर लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा। इससे पहले भी गृह मंत्रालय इस संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार को 4 और 10 अप्रैल को  पत्र लिख चुका है।

अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्रालय में उपसचिव (आंतरिक सुरक्षा प्रभाग) द्वारा राज्य के  मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को लिखा गया यह पत्र रविवार को भेजा गया।
 
पत्र में कहा गया है कि 'सिलिगुड़ी में जरूरी सामान वितरित कर रहे प्रतिष्ठानों पर भीड़ जुटने और गैर-जरूरी सामानों की दुकानों खुलने की खबरें मिली हैं। इसके अलावा मुर्शिदाबाद जिले में कुछ मस्जिदों में लॉकडाउन का उल्लंघन हुआ है।
 
पत्र में कहा गया है कि 'लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कार्रवाई का अनुरोध किया जाता है।
 
भविष्य में ऐसी गड़बड़ी न हो, इसके लिए जिला अधिकारियों और जमीन पर काम कर रही एजेंसियों को भी निर्देश दिया जा सकता है। इससे पहले भी गृह मंत्रालय इस संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार को 4 और 10 अप्रैल को  पत्र लिख चुका है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

वीडी सतीशन आज लेंगे केरल CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

अगला लेख