Hanuman Chalisa

साहब! अब इ जनम में न जइबो परदेस...

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 15 मई 2020 (15:42 IST)
लखनऊ। करोना महामारी के चलते अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को लाने के लिए जहां उत्तर प्रदेश सरकार संपूर्ण व्यवस्था कराने में लगी हुई है, लेकिन कुछ मजदूर ऐसे भी थे जो सरकार की इस व्यवस्था का हिस्सा नहीं बन पाए और उन्हें अपनी मंजिल तक आने के लिए पैदल ही रास्ता तय करना पड़ा।
 
यह रास्ता कितना कठिन था यह बताते-बताते इन मजदूरों की आंखों में आंसू आ जाते हैं और यह मजदूर सरकार को नहीं बल्कि अपनी किस्मत को दोषी मानते हैं। ये कहते हैं कि दो वक्त की रोटी की तलाश में घर छोड़कर परदेस जाने को मजबूर किया था और अब इस महामारी ने दो वक्त की रोटी भी छीन ली।
 
पलायन को मजबूर हुए इन प्रवासी मजदूरों का कहना है कि साहब अब इ जनम में न जइबो परदेस। इन सभी मजदूरों के दर्द की दास्तां को जानने के लिए वेबदुनिया के संवाददाता ने जब बातचीत की तो दिल्ली से अपने गांव कानपुर देहात लौट रहे रामकुमार, राम बिहारी व शरद त्रिपाठी और वहीं उन्नाव के शिवशंभू, सीताराम व सोनू ने बताया कि हम सभी दिल्ली में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे। 
 
उन्होंने बताया कि 22 मार्च के बाद ठेकेदार ने काम बंद होने की बात कहते हुए कहा कुछ दिन रुक जाओ काम दोबारा शुरू हो जाएगा। इंतजार करते-करते हम लोगों ने 20 से 25 दिन काट लिए, लेकिन धीरे-धीरे पैसे का अभाव हमारे सामने दिक्कतें खड़ी करने लगा और हम लोग खाने के लिए मोहताज होने लगे। दो वक्त की रोटी तो छोड़िए एक वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल पड़ने लगा। हम यदि कोरोना लॉकडाउन में दिल्ली नहीं छोड़ते तो भूख से मर जाते।
 
हम सभी लोगों ने विचार किया कि भूखे मरने से अच्छा है कि घर वापस चलें। बहुत प्रयास किया कि किसी प्रकार से घर जाने के लिए साधन नसीब हो जाए, लेकिन वह बहुत मुश्किल था इसलिए हम सभी ने परिवार के साथ निश्चय किया कि पैदल ही अपने गांव वापस जाएंगे।
 
इन मजदूरों ने बताया कि 2 मई की सुबह हम सभी घर जाने के लिए निकल पड़े, लेकिन यह नहीं पता था कि जो फैसला लिया है वह कितना कठिन है। निकल तो पड़े अपने-अपने घर के लिए, लेकिन रास्ते में कुछ पुलिस वालों को छोड़ दीजिए, जिन्होंने हम पर तरस खाकर खाने-पीने तक का इंतजाम कराया, लेकिन ज्यादातर सड़क पर गालियां ही मिली हैं।
 
कई बार तो रास्ते में लगा कि जिंदगी अब खत्म हो जाएगी, लेकिन एक बात समझ में आई कि आज भी इंसानियत जिंदा है। कई लोग ऐसे भी मिले जिन्होंने खाने-पीने तक का इंतजाम किया। रास्ते में कई गांव ऐसे मिले जहां उन्होंने रात बिताने के लिए आसरा दिया। हमें नही पता दोबारा उनसे कभी मुलाकात होगी कि नहीं लेकिन वे सभी इंसान के रूप में भगवान थे। अगर यह लोग ना होते तो शायद रास्ते में भूख और प्यास से हम लोग मर जाते। इन 10 दिनों में जो कुछ हम पर बीता है, जिंदगी भर नहीं भुला पाएंगे। अब फैसला कर लिया है कि 'इ जनम में न जइबो परदेस'।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

श्री विजयपुरम-3 बनेगा भारत का गेमचेंजर, अंडमान सागर में मिला गैस का भंडार, पेट्रोलियम मंत्री ने क्या बताया

'माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा', बलरामपुर में CM योगी का विपक्ष पर निशाना

Ayodhya में बन रहा 93.75 करोड़ का अत्याधुनिक VVIP गेस्ट हाउस, रामकथा पार्क के पास मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख