एम्बुलेंस के देरी से आने पर मनसे पार्षद ने महानगर पालिका के अधिकारी की कार तोड़ी

Webdunia
मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (09:12 IST)
पुणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक पार्षद ने सोमवार को पुणे महानगर पालिका के एक अधिकारी के आधिकारिक वाहन को क्षति पहुंचाई। पार्षद का आरोप था कि रविवार को अस्पताल में उनके एक रिश्तेदार की कोविड-19 से मौत हो गई और शव को ले जाने के लिए एम्बुलेंस देर से पहुंची। इस घटना के संबंध में अभी तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
 
कोविड-19 मरीजों की मौत होने पर शवदाहगृह तक पहुंचाने का काम महानगर पालिका के वाहन डिपो का है।पार्षद वसंत मोरे ने आरोप लगाया कि उनके परिवार वालों को रविवार दोपहर को एम्बुलेंस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा जिससे रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में देर हुई। मोरे ने कहा कि उन्होंने महानगर पालिका के प्रति गुस्से का इजहार करने के लिए विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की कार को नुकसान पहुंचाया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख