Hanuman Chalisa

लग्जरी वैक्सीनेशन पर मोदी सरकार सख्‍त, राज्यों को दिए निर्देश

Webdunia
रविवार, 30 मई 2021 (15:24 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए प्राइवेट अस्पतालों के 'लक्जरी पैकेज' पर मोदी सरकार ने कड़ी नाराजगी जताई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने होटलों में टीकाकरण की सुविधा को तुरंत बंद करने को कहा है।
 
मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि कुछ निजी अस्पतालों ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए होटलों के साथ करार किया है। इसके तहत होटलों में लग्जरी सुविधाओं के साथ वैक्सीनेशन का ऑफर दिया जा रहा है।  
 
सरकार ने इसे वैक्सीनेशन गाइडलाइंस का उल्लंघन बताया है और होटलों में टीकाकरण कार्यक्रम तुरंत बंद करने को कहा है। 
 
मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण के लिए सिर्फ 4 विकल्प उपलब्ध हैं। पहला सरकारी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा संचालित प्राइवेट कोविड वैक्सीनशन सेंटर, सरकारी कार्यालयों के कार्यस्थलों पर बने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर और प्राइवेट कंपनियों के कार्यालयों पर निजी अस्पतालों द्वारा संचालित केंद्र तथा बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए घर के पास कोविड वैक्सीनेशन सेंटर।
 
उल्लेखनीय है कि कुछ होटल अपने लग्जरी पैकेज में वैक्सीन लगवाने वालों को ढेर सारी सुविधाएं दी हैं। इसमें रुकने की व्यवस्था, हेल्दी ब्रेकफास्ट, डिनर और वाईफाई की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा अस्पतालों से एक वैक्सीनेशन एक्सपर्ट भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। ये पैकेज 5 हजार रुपए का बताया जा रहा है। इसका सोशल मीडिया पर भारी विरोध हो रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख