rashifal-2026

Monkeypox को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग, तैयार किए 15 लैब्स

Webdunia
मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (18:22 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना के बीच मंकीपॉक्स भी बड़ी मुसीबत के रूप में खड़ा हो चुका है। तेलंगाना के एक संदिग्ध को मिलाकर देश में मंकीपॉक्स के 5 मामले सामने आए हैं। सरकार भी मंकीपॉक्स को लेकर लगातार जागरूक कर रही है। सरकार ने मंकीपॉक्स की जांच के लिए 15 लैब्स तैयार किए हैं। साथ ही एयरपोर्ट पर भी स्क्रीनिंग की जा रही है। 
 
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि सरकार ने कई हफ्ते पहले सक्रिय कदम उठाए हैं। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जा रही है। 15 प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्थिति कंट्रोल में है। मंकीपॉक्स को डब्ल्यूएचओ ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। दिल्ली और केरल में मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि हुई है। 
 
इस साल मई में कई गैर प्रकोप वाले देशों में मंकीपॉक्स के मामलों की पहचान की गई। विश्व स्तर पर अब तक 75 देशों से मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और इस प्रकोप के कारण अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी ने बजट को सराहा, कहा राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा

भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान में बवाल, ICC की चेतावनी, क्या होगी सख्‍त कार्रवाई?

LIVE: बजट सत्र का चौथा दिन, संसद में राष्‍ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा

बजट से खादी और वस्त्र क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, यूपी में लाखों लोगों के लिए सृजित होंगे नए अवसर

एप्सटीन फाइल्स में पीएम मोदी के नाम पर विवाद

अगला लेख