IIT गुवाहाटी में सामने आए कोविड 19 के 50 से अधिक मामले, प्रतिबंध लागू

Webdunia
बुधवार, 5 जनवरी 2022 (15:39 IST)
गुवाहाटी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-गुवाहाटी में पिछले 6 दिन में छात्रों और संकाय सदस्यों समेत 50 से अधिक लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद प्राधिकारियों को परिसर में प्रतिबंध लागू करने पड़े हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
आईआईटी-गुवाहाटी में डीन-पीआर परमेश्वर अय्यर ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में से करीब 99 प्रतिशत लोग छुट्टियों के बाद असम के बाहर से परिसर लौटे थे और परिसर में 31 दिसंबर के बाद से कोविड-19 के 50 से अधिक मामले सामने आए हैं। इनमें से एक संकाय सदस्य और उसके परिवार के 5 सदस्य तथा 1 अन्य स्टाफकर्मी शामिल हैं। संक्रमित पाए गए शेष सभी लोग छात्र हैं।

ALSO READ: पंजाब के कॉलेज में Corona विस्फोट, महाराष्ट्र, बंगाल और राजस्थान-MP में भी नहीं थम रही रफ्तार
 
अय्यर ने बताया कि संकाय सदस्य और उसके परिवार को छोड़कर सभी मरीजों को संस्थान के अतिथिगृह परिसर में क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया है। संकाय सदस्य के माता-पिता और उसकी सास एवं छोटा बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का विकल्प चुना। उनका गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
अय्यर ने कहा कि हम हालात पर निकटता से नजर रख रहे हैं और सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। जिला प्राधिकारियों ने जांच प्रक्रिया तेज करने के लिए हमें अतिरिक्त संसाधन मुहैया कराए हैं। छात्रावासों में प्रतिबंध लागू किए गए हैं और बाहर जाने से पहले छात्रों के लिए अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। अय्यर ने कहा कि आगामी नोटिस जारी होने तक किसी नए छात्र को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख