Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश में Covid 19 के 1 दिन में 55 हजार से अधिक मामले, संक्रमितों की संख्या 16 लाख पार

Advertiesment
हमें फॉलो करें देश में Covid 19 के 1 दिन में 55 हजार से अधिक मामले, संक्रमितों की संख्या 16 लाख पार
, शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (11:35 IST)
नई दिल्ली। देश में 1 दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 55,078 मामले सामने आने के बाद इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या शुक्रवार को 16 लाख के पार पहुंच गई। इससे महज 2 दिन पहले देश में संक्रमण के 15 लाख मामले थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 10,57,805 हो गई है।
सुबह 8 बजे तक के डेटा के मुताबिक देश में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 16,38,870 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 779 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 35,747 हो गई है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
देश में अब भी 5,45,318 लोग संक्रमण की चपेट में हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.54 प्रतिशत हो गई जबकि इस बीमारी से मृत्यु दर घटकर 2.18 प्रतिशत हो गई है। आईसीएमआर के मुताबिक 30 जुलाई तक कुल 1,88,32,970 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 6,42,588 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।
शुक्रवार को हुई 779 लोगों की मौत में से 266 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद तमिलनाडु में 97, कर्नाटक में 83, आंध्रप्रदेश में 68 और उत्तरप्रदेश में 57 लोगों की मौत हुई, वहीं पश्चिम बंगाल में 46, दिल्ली में 29, गुजरात में 22, जम्मू-कश्मीर में 17, मध्यप्रदेश में 14 और राजस्थान तथा तेलंगाना में 13-13 लोगों की मौत हुई है।
 
ओडिशा में 10, पंजाब में 9, झारखंड में 5, बिहार, हरियाणा, मणिपुर और उत्तराखंड में 4-4, गोवा और छत्तीसगढ़ में 3-3, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा केरल में 2-2 जबकि लद्दाख और पुडुचेरी में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान में जांच चौकी पर आत्मघाती हमले में 9 की मौत, 40 घायल