Corona संक्रमण के बाद MP High Court की महिला न्यायाधीश का निधन

Webdunia
रविवार, 13 दिसंबर 2020 (16:05 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ की न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर का कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के बाद रविवार को निधन हो गया। वे 60 वर्ष की थीं और लंबे समय से किडनी संबंधी रोग से भी जूझ रही थीं। न्यायमूर्ति कसरेकर के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ की न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर (60) ने शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। वह पिछले कई दिन से गंभीर हालत में अस्पताल में भती थीं।

उन्होंने बताया, न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाई गई थीं। इसके अलावा, वह लंबे समय से किडनी संबंधी रोग से भी जूझ रही थीं। न्यायमूर्ति कसरेकर के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है।

उन्होंने ट्वीट किया, इंदौर उच्च न्यायालय में पदस्थ माननीय न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर के निधन का दुःखद समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने से पहले कसरेकर उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में ही दीवानी और संवैधानिक मुकदमों की पैरवी करती थीं। फिलहाल वे इंदौर पीठ की इकलौती महिला न्यायाधीश थीं। उन्हें 25 अक्टूबर 2014 को उच्च न्यायालय की न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल नौ जुलाई 2022 को समाप्त होना था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

पीड़ितों की मदद में ढिलाई पर होगी कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ

LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में नए पंबन ब्रिज को दिखाई हरी झंडी

PM नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु दौरा, नए वर्टिकल पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन

डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का दिखा असर, FPI ने निकाले 10355 करोड़ रुपए

जम्‍मू कश्‍मीर में 11 दिनों में आगजनी की 94 घटनाएं, कम से कम 15 जिलों को किया प्रभावित

अगला लेख