Hanuman Chalisa

Corona से जंग, मुंबई पुलिस ने 55 साल से ज्यादा उम्र के कर्मियों को छुट्टी पर भेजा

Webdunia
मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (14:13 IST)
मुंबई।  मुंबई पुलिस ने अपने 55 साल से ज्यादा उम्र और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित कर्मियों से छुट्टी पर जाने को कहा है ताकि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाया जा सके। मुंबई में कोरोना वायरस से 3 कर्मियों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विश्लेषण में सामने आया है कि 3 मृत पुलिस कर्मी और एक अन्य पुलिस कर्मी जिनका संक्रमण का इलाज चल रहा है, वे 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं।

उन्होंने बताया कि इसे देखते हुए, हमने अपने उन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की रक्षा करने का फैसला किया है, जिनकी उम्र 55 वर्ष से अधिक है और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें छुट्टी पर जाने को कहा गया है।

अधिकारी ने बताया, ‘ उम्र के कारण, इन पुलिस कर्मियों को अधिक खतरा है। इसलिए, हम उन्हें इन दिनों के दौरान छुट्टी लेने की अनुमति दे रहे हैं।‘

महाराष्ट्र में अब तक, कोरोना वायरस से 20 अधिकारियों सहित कम से कम 107 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। उनमें से अधिकतर मुंबई के हैं।

मुंबई पुलिस के 57 वर्षीय हेड कांस्टेबल की सोमवार को कोविड-19 से मौत हो गई। इसके अलावा, 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल की रविवार को बीमारी के कारण मौत हो गई, जबकि 57 वर्षीय कांस्टेबल ने शनिवार को दम तोड़ दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख