Festival Posters

मुजफ्फरनगर सीमा सील, प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाएंगे अधिकारी

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (17:55 IST)
मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश)। मुजफ्फरनगर जिले की सीमा पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात कर सभी प्रवेश बिंदुओं को सील कर दिया गया है। पैदल चलकर आने वाले प्रवासी श्रमिकों के साथ हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
जिले की प्रत्येक सीमा चौकी में एक अधिकारी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ कड़ी चौकसी रखी गई है। 
 
जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए जिले के प्रत्येक प्रवेश बिंदु पर आठ अधिकारियों को तैनात किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर और शामली जिलों से लगी सीमाओं को सील कर दिया गया। प्रवासियों को जब तक उनके घर नहीं पहुंचा दिया जाता तब तक उनको आश्रय और भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है।
 
उत्तरप्रदेश के औरैया जिले में शनिवार सुबह ट्रक और एक डीसीएम मेटाडोर (ट्रक से छोटा वाहन) की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य मजदूर घायल हो गए। इन दोनों वाहनों में ज्यादातर पश्चिम बंगाल और झारखंड के मजदूर सवार थे। 
 
पड़ोसी शामली जिले में जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने स्थिति पर नजर रखने के लिए हरियाणा की सीमा से जिले में बह रही यमुना नदी के किनारे का दौरा किया।
 
हाल में कुछ प्रवासी कामगारों द्वारा रात में हरियाणा से नदी के रास्ते उत्तरप्रदेश में आने कोशिश के बाद यहां जरूरी इंतजाम किये गए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख