Hanuman Chalisa

Coronavirus: आइस्‍‍क्रीम में कोरोना वायरस से चीन में हड़कंप!

Webdunia
रविवार, 17 जनवरी 2021 (13:34 IST)
दुनिया में कोरोना फैलाने वाले चीन से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पूर्वी चीन में उत्पादित आइसक्रीम पर कोरोना वायरस पाए जाने से देश में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद अधिकारियों ने उस बैच के आइसक्रीम के डिब्बों को वापस मंगाने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक आइसक्रीम के तीन सैंपल कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

सरकारी बयान में कहा गया है कि मामला सामने आने के बाद बीजिंग से सटे तियानजिन इलाके में Daqiaodao फूड कंपनी को सील कर दिया गया है और उसमें काम करने वाले कर्मचारियों का धड़ाधड़ कोरोना वायरस का परीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल आइसक्रीम से किसी के संक्रमित होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

सरकार ने कहा कि बैच के 29 हजार आइसक्रीम के डिब्बों में से अधिकांश को बेचा जाना बाकी था। आगे कहा गया है कि तिआनजिन में बेचे गए 390 आइसक्रीन के पैकेट को ट्रैक किया जा रहा है। बताया गया है कि आइसक्रीम बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री में न्यूजीलैंड के मिल्क पाउडर और यूक्रेन का वे-पाउडर शामिल हैं।


वैश्विक महामारी का कारण बनने वाला कोविड-19 वायरस चीन में पैदा हुआ और पूरी दुनिया में फैल गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले यह आरोप लगाया था और इसे चीनी वायरस करार दिया था। ट्रंप समेत दुनिया के कई नेताओं ने जांच की मांग की थी। इस पर डब्ल्यूएचओ ने वायरस का स्त्रोत जांचने के लिए चीन पहुंची है। हालांकि, शुरुआत में बीजिंग इसके लिए तैयार नहीं था।

उल्लेखनीय है कि आनाकानी के बाद चीन ने हाल ही में डब्ल्यूएचओ की टीम को अपने यहां आने की अनुमति दी थी। यह टीम पता लगाएगी कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति वुहान से हुई या नहीं। महामारी शुरू होने के बाद से ही बीजिंग पर यह आरोप लगता रहा कि उसके वुहान शहर स्थित लेबोरेटरी से ही कोरोना वायरस बाहर निकला। चीन अपने उपर लगे आरोपो को लगातार खारिज करता रहा है। चीन के मुताबिक विदेश से आयातित मछली और अन्य खाद्य पदार्थों के जरिए कोरोना वायरस चीन में आया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

योगी सरकार की नीतियों से बदली प्रदेश की तस्वीर, यूपी बना महिला एवं आर्थिक सशक्तीकरण का मॉडल

16 महीने बाद PM मोदी और ट्रंप आमने-सामने, G7 Summit 2026 में क्या गले मिले दोनों नेता, किस मुद्दे पर हुई बात

MPL T20I League: जबलपुर रॉयल लायंस ने भोपाल लेपर्ड्स को 5 विकेटों से हराया

लर्निंग गैप खत्म करने के लिए योगी सरकार शुरू करेगी प्रदेशव्यापी ‘कैच-अप शिक्षण अभियान’

अगला लेख