Hanuman Chalisa

मोदी ने Coronavirus को बताया वैश्विक संकट, कहा- भारत ने डटकर किया मुकाबला

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (15:24 IST)
चेन्नई। कोरोनावायरस वैश्विक महामारी को अप्रत्याशित और सदी में एक बार आने वाला संकट करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ने अपने वैज्ञानिकों और आमजन की मदद से आत्मविश्वास के साथ इसका सामना किया। राजग सरकार के बारे में मोदी ने कहा कि इस सरकार का स्वभाव सुधार करना है और यह सरकार प्रतिबंधात्मक नहीं, बल्कि उत्तरदायी है।
 
उन्होंने ड्रोन एवं भू-स्थानिक और बुनियादी ढांचा सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सुधारों का भी जिक्र करते हुए  यहां अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कोविड-19 को ऐसा अप्रत्याशित और एक सदी में एक बार आने वाला संकट करार दिया जिसके निपटने की कोई तय नियमावली नहीं थी। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी ने हर देश की परीक्षा ली है।
 
मोदी ने कहा कि भारत ने अपने वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य सेवा कर्मियों, पेशेवरों और आमजन की मदद से अज्ञात (समस्या) का आत्मविश्वास से मुकाबला किया। इसके परिणामस्वरूप, भारत में हर क्षेत्र को नया जीवन मिल रहा है, चाहे वह उद्योग हो, नवाचार हो, निवेश हो या अंतरराष्ट्रीय व्यापार। उन्होंने कहा कि देश हर क्षेत्र में अग्रणी है और अवसर को बाधाओं में बदल रहा है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश की सहायता के लिए पूर्वप्रभावी कर को हटाने और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सुधारों की सराहना की।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने संबोधन में राज्य में शिक्षा के माहौल की सराहना की और कहा कि यह राज्य उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या के मामले में सबसे अलग नजर आता है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरएन रवि, केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन और तमिलनाडु के उच्च शिक्षामंत्री के पोनमुडी भी शामिल हुए। समारोह में छात्रों को डिग्री और मेडल दिए गए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण, किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है हेलीकॉप्टर

Aadhaar card को लेकर बड़ा बदलाव, अब Date of birth का प्रूफ नहीं, UIDAI का नया नियम लागू

LIVE: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में बंपर मतदान, 90 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

मसाला फसलों में हमसे आगे कोई नहीं, फूलों पर देंगे ध्यान, किसानों की आय बढ़ाने सीएम डॉ. मोहन बना रहे ये प्लान

अगला लेख