Hanuman Chalisa

Corona की जांच के लिए नौसेना ने बनाई सस्ती सेंसर गन

Webdunia
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (19:06 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस (Corona virus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों की जांच करने के लिए नौसेना के नेवल डॉकयार्ड ने कम कीमत का, एक छोटा तापमापी सेंसर (गन) को बनाया है। 
 
दक्षिण मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान और करीब 285 साल पुरानी नौसेना की गोदी (नेवल डॉकयार्ड) में हर दिन करीब 20,000 लोग इंट्री करते हैं। 
 
एक अधिकारी ने बताया कि सभी कर्मचारियों की जांच गेट पर ही की जाती है। इसके बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया जाता है।
 
उन्होंने बताया कि इन्फ्रारेड प्रौद्योगिकी पर आधारित गन की तरह दिखने वाला यह सेंसर बनाने में केवल 1,000 रुपए का खर्च आया। 
 
अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए पश्चिमी बेड़े में और गोदी के अंदर वायरस का प्रसार रोकने के लिए जांच अत्यंत आवश्यक है।
 
उन्होंने बताया कि बाजार में थर्मामीटर की कमी है और इनकी कीमत भी अधिक है, खास कर महामारी फैलने के बाद इसकी किल्लत हो रही है।
उन्होंने कहा कि यह देखते हुए नौसेना की गोदी ने अपना खुद का आईआर आधारित तापमापी सेंसर विकसित किया है।
 
अधिकारी ने कहा कि इस उपकरण में एक इन्फ्रारेड सेंसर, एक एलईडी डिस्प्ले और एक माइक्रो कंट्रोलर लगाया गया है जो 9 वॉल्ट की बैटरी से चलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख