Hanuman Chalisa

Corona से जंग, सरकार करेगी बड़े बल का गठन

Webdunia
बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (14:55 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 के बढ़ते खतरे को भांपते हुए केंद्र सरकार ने महामारी से निपटने के विभिन्न कामों में जुटे अग्रिम पंक्तियों के कर्मचारियों की जगह लेने के लिए एक ‘बड़े बल’ के गठन का फैसला किया है। इस बल को सरकार ऑनलाइन प्रशिक्षण देगी।

कार्मिक विभाग के एक आदेश में कहा गया, ‘जैसा कि हम जानते हैं, भारत में कोविड-19 महामारी का खतरा अधिक है। भारत के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी कोविड-19 राहत के काम में पहले से जुटे हैं और बहुत ही प्रशंसनीय काम कर रहे हैं। हालांकि महामारी के विभिन्न चरणों में कोविड-19 के मामलों में भौगोलिक स्तर पर तथा बहुत तेजी से होने वाली वृद्धि को देखते हुए इससे निपटने के लिए और प्रथम पंक्ति के कर्मचारियों की जगह लेने के लिए बड़े बल की आवश्यकता होगी।‘

इसमें कहा गया, ‘इन कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण (आईजीओटी) प्लेटफॉर्म को शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और वर्तमान जरूरत के मुताबिक आईजीओटी का एक वर्जन शुरू किया गया है।‘

आदेश में बताया गया कि आईजीओटी पर यह कार्यक्रम डॉक्टर, नर्स, अर्द्धचिकित्सा कर्मियों, साफ सफाई के काम में जुटे कर्मियों, तकनीकी विशेषज्ञों, सरकारी अधिकारियों, असैन्य रक्षा कर्मियों आदि के लिए है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख