Hanuman Chalisa

देश में फिर बढ़े कोरोनावायरस के नए मामले, पिछले 24 घंटों में करीब 50 हजार संक्रमित

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (10:15 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 49,881 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 80,40,203 हो गए। वहीं 517 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,20,527 हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 6,03,687 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज जारी है और 73,15,989 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।
 
भारत 10 लाख की आबादी पर सबसे कम Corona मामलों वाले देशों में शामिल है। प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामलों का वैश्विक आंकड़ा 5,552 है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर यह आंकड़ा 5,790 है। अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और दक्षिण अफ्रीका में इसके मुकाबले काफी अधिक मामले हैं।
 
भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 संबंधी मौतों का आंकड़ा केवल 87 है, जो वैश्विक औसत 148 से बहुत कम है। मंत्रालय ने उल्लेख किया कि कोविड-19 प्रबंधन में लक्षित रणनीति और ठोस कदमों की वजह से भारत इस मामले में अत्यंत बेहतर स्थिति में है।
 
भारत सर्वाधिक जांच करने वाले देशों में शामिल है। पिछले 24 घंटे में 10,75,760 नमूनों के परीक्षण के साथ देश में अब तक कोविड-19 के लिए 10.65 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख