Hanuman Chalisa

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीनेशन पर टारगेट,प्रतिदिन 4 लाख से अधिक वैक्सीनेशन का लक्ष्य

मध्यप्रदेश में 3 हजार से अधिक सेंटर पर तीसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरु

विकास सिंह
गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (11:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बाद अब सरकार ने वैक्सीनेशन पर फोकस कर दिया है। वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए सरकार ने जिलों को नया टारगेट देने के साथ अब प्रतिदिन चार लाख से अधिक वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है। सरकार ने कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में वैक्सीनेश पर फोकस करते हुए भोपाल में चालीस हजार प्रतिदिन, इंदौर में पचास हजार प्रतिदिन,जबलपुर और ग्वालियर में पच्चीस हजार प्रतिदिन वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है। इसके साथ उज्जैन में भी बीस हजार प्रतिदिन वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है।
ALSO READ: Coronavirus वैक्सीनेशन के लिए बहुत ही आसान है रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया...
वैक्सीनेशन के इस टारगेट को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संतोष शुक्ला के मुताबिक प्रदेश में वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या अब तीन हजार से अधिक कर दी गई है। इस सभी सेंटर पर आज से 45 साल से अधिक आयु वाले सभी का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में इस आयु वर्ग के लोगों की संख्या 1.15 करोड़ से अधिक है।

प्रदेश में वर्तमान में प्रतिदिन लगभग साढ़े तीन लाख कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा रहे हैं, वहीं अब प्रतिदिन 4 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा सकेंगे। बालाघाट में अब 8 हजार, बड़वानी में 3,754, बैतूल में 8 हजार, भोपाल में 40 हजार, बुरहानपुर में 3 हजार, छिन्दवाड़ा में 10 हजार, देवास में 7,687, ग्वालियर में 25 हजार, इंदौर में 50 हजार, जबलपुर में 25 हजार, खंडवा में 6 हजार, मुरैना में 6,158, रतलाम में 5 हजार, सागर में 20 हजार, सतना में 11 हजार 300, सीहोर में 6058, शिवपुरी में 5,329, उज्जैन में 20 हजार तथा विदिशा में 4604 कोरोना वैक्सीन के डोज प्रतिदिन लगाये जा सकेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

'अमित शाह ने ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए?' केजरीवाल के गृहमंत्री से 5 तीखे सवाल

"नेताओं को राजनीतिक मजाक बर्दाश्त करना चाहिए": राघव चड्ढा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

श्रीराम को चढ़ावे की नहीं, हमारे विश्वास की जरूरत है

Weather Update : जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटे बादल, मचाई भारी तबाही, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का विस्फोटक दावा, कहा- अगर उनकी पर्ची खोल दी तो....

अगला लेख