Hanuman Chalisa

सार्स-कोव-2 को अन्य कोरोनावायरस से अलग कर सकता है यह नया उपकरण

Webdunia
सोमवार, 28 जून 2021 (18:10 IST)
वॉशिंगटन। शोधकर्ताओं ने एक टैबलेट के आकार का उपकरण विकसित किया है जो सार्स-कोव-2 से लड़ने के लिए उत्पन्न एंटीबॉडी और 4 अन्य कोरोनावायरस (Coronavirus) कोरोनावायरस के बीच 100 प्रतिशत सटीकता के साथ अंतर कर सकता है।

अमेरिका में ड्यूक यूनिवर्सिटी की टीम ने बताया कि उपयोग में आसान और ऊर्जा-मुक्त उपकरण एक साथ कई कोविड-19 एंटीबॉडी और बायोमार्कर का मज़बूती से पता लगा सकता है।

शोधकर्ता यह देखने के लिए काम कर रहे हैं कि क्या इस पॉइंट-ऑफ-केयर डिवाइस का उपयोग कोविड-19 संक्रमण की गंभीरता या वायरस के प्रकारों के खिलाफ किसी व्यक्ति की प्रतिरक्षा का पता लगाने के लिए किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने हाल ही में दिखाया है कि 'डी4 एैसे' नामक यह उपकरण गोल्ड स्टैंडर्ड पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (पीसीआर) परीक्षण से एक दिन पहले इबोला संक्रमण का पता लगा सकता है।' साइंस एडवांसेज जर्नल में 25 जून को प्रकाशित निष्कर्षों में इसकी जानकारी दी गई है।

शोध में कहा गया है कि यह उपकरण सार्स-कोव-2 से लड़ने के लिए उत्पन्न एंटीबॉडी और चार अन्य कोरोनावायरस के बीच 100 प्रतिशत सटीकता के साथ अंतर कर सकता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

अगला लेख