shiv chalisa

निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे मेरठ के 8 लोग, 1 को तलाशा

Webdunia
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (19:36 IST)
हिमा अग्रवाल
मेरठ। राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात मरकज से देश में वापस लौटे 2000 लोगों में से 24 कोरोना संक्रमित पाए जाने से पूरे देश में हड़कंप मच गया है।
 
इन 24 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है, वहीं इसको लेकर मेरठ में भी अलर्ट जारी हो गया है।  मेरठ की स्थानीय खुफिया इकाई के मुताबिक मेरठ से इस जमात मरकज में 8 लोग शामिल होने गए थे।
 
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि इन 8 लोगों में से 7 दिल्ली में ही रुके हुए हैं, जबकि एक का पता मेरठ में लगा लिया है। इसका चिकित्सीय परीक्षण करवा लिया गया है। यह व्यक्ति कोरोना नेगेटिव पाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि बाकी लोगों पर भी नजर रखी जा रही है, जो कि विदेश से आए हैं या फिर कहीं बाहर से आ रहे हैं।
 
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि जिले में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। अभी तक ​किसी नए केस के बारे में पता नहीं चला है। हमारी स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह से संवेदनशील क्षेत्रों में काम कर रही हैं।
 
साहनी ने बताया कि लोगों की सहायता के लिए जितने भी हेल्पलाइन नंबर हैं, वहां पर अगर कोई सहायता के लिए फोन आ रहा है तो उसकी पूरी मदद की जा रही है। जरूरतमंदों के लिए खाना पहुंचाने का काम किया जा रहा है। मेरठ पुलिस 20 हजार लोगों को खाना पहुंचा रही है।
 
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि एक सूचना प्राप्त हुई थी कि जिले की दो मस्जिदों में 19 विदेशी रुके हुए हैं, जिनमें से 10 इंडोनेशिया से हैं और बाकी अन्य देशों से हैं। इन सभी को दोनों जगहों पर होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।
 
इनका अभी तक निजामुद्दीन तबलीगी जमात से कोई लिंक नहीं मिला है। मेरठ से निजामुद्दीन गए लोगों के परिवार की मॉनि‍टरिंग की जा रही है। 
 
एडीजी बोले- सुधर रही हैं व्यवस्थाएं : एडीजी प्रशांत कुमार ने पूरे जोन के कहा कि हमारी प्राथमिकता सोशल डिस्टेंसिंग की है, जिसमें हम धीरे-धीरे कामयाब हो रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पूरे जोन में 100 प्रतिशत पालन हो, इसके लिए कठोरता से प्रयास किए जा रहे हैं। जो लोग नहीं मान रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
 
जहां भी केस मिले हैं, उस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहां पर स्वास्थ्य विभाग अपना काम कर रहा है। एडीजी ने कहा कि हम व्यवस्था सुधार रहे हैं।
 
सप्लाई चेन मोहल्ले तक पहुंचे इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। दवा की दुकानें कम अवधि तक के लिए खोलें। समय के साथ व्यवस्था सुधरती जा रही है। लोगों को भी गंभीरता समझ में आ रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : राज्यसभा में पीएम मोदी बोले, ये संकट देश की बड़ी परीक्षा लेने वाला है

पवित्र दूध भी बना जहर, आंध्रा में दूध से 16 मौतों के बाद इंदौर में हड़कंप, खाद्ध विभाग एक्‍शन में, सैंपलिंग शुरू

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

क्या ममता बंगाल में चौथी बार बना रही हैं सरकार? भाजपा का दावा कितना मजबूत, जानिए ताजा पोल के रिजल्ट

चीन में चोरों की कैद से भागे 7 कुत्ते, 17 KM का लंबा सफर तय कर साथ-साथ लौटे घर, दिल छू लेगा VIDEO

अगला लेख