Hanuman Chalisa

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, आने-जाने के लिए अब पास की जरूरत नहीं

Webdunia
बुधवार, 17 जून 2020 (01:09 IST)
जयपुर। राजस्थान सरकार ने पड़ोसी राज्यों से लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदम मंगलवार को वापस ले लिए। सरकार का कहना है कि राज्य में कोरोना वायरस के नए मामलों के स्थिर होने के बाद यह फैसला किया गया है।
 
अब किसी व्यक्ति को राज्य में प्रवेश करने या राजस्थान से बाहर जाने के लिए किसी तरह के पास या अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की जरूरत नहीं होगी।
 
राज्य के गृह विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के नए मामलों के स्थिर होने, मरीजों के ठीक होने की दर देश में बेहतरीन होने तथा लोगों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। 
 
सरकार ने इस बारे में 10 जून को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। विभाग ने कहा है, 'लोगों के राजस्थान में आने व बाहर जाने पर लगाई गई शर्तों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।
 
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन में ढील के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उछाल से चिंतित राजस्थान सरकार ने 10 जून को पड़ोसी राज्यों के साथ अपनी सीमाओं पर आवागमन नियंत्रित कर दिया। इसके तहत सीमा चौकियों पर आने व जाने वालों के लिए पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की जांच तथा स्क्रीनिंग जरूरी कर दी गई।
 
राज्य की सीमाएं हरियाणा, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश से लगती हैं। हालांकि राज्य की सीमाओं पर लोगों की स्क्रीनिंग के लिए स्थापित चैकपोस्ट पहले की तरह काम करती रहेंगी।
 
कोरोना 235 नए मामले : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को सात और लोगों की मौत हो गयी। इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 308 हो गई है। साथ ही 235 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,216 हो गयी। इनमें से 2946 मरीजों का इलाज चल रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

हे राम! चढ़ावा चोरी के बाद अब 40% कमीशन के आरोप से गरमाई अयोध्या

श्री श्री रविशंकर को मिला लक्ज़मबर्ग शांति पुरस्कार, 182 देशों में शांति प्रयासों का सम्मान, करोड़ों लोगों को किया प्रेरित

RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

अगला लेख