रेलवे स्टेशनों पर सामान्य हालात, भारी भीड़ की खबर को PRO ने बताया अफवाह

Webdunia
गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (20:22 IST)
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के पीआरओ ने दिल्ली में संभावित लॉकडाउन की खबरों के बाद रेलवे स्टेशन में यात्रियों की भारी भीड़ की खबर को अफवाह बताते हुए कहा कि दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों पर यात्रियों की कोई अतिरिक्त भीड़ नहीं है और स्टेशन पर पहले की ही तरह सामान्य भीड़ है।
ALSO READ: Fact Check: कपूर-अजवायन की पोटली सूंघने से ऑक्सीजन लेवल बढ़ सकता है? जनिए पूरा सच
पीआरओ ने कहा कि सभी ने यहां मास्क पहन रखा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है। पिछले दिनों मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन लगने का डर साफतौर पर दिखाई दे रहा था। यही कारण है कि बसों और रेलवे स्टेशनों पर जबरदस्त भीड़ नजर आने लगी है। इसी भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे पुणे और मुंबई के स्टेशनों से कई अतिरिक्त आरक्षित ट्रेनें यूपी और बिहार के लिए चलाने जा रही है।
 
दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने के एक दिन बाद बुधवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लंबी कतारों में देखा गया। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि शादी और फसल की कटाई के मौसम के कारण इस तरह की भीड़भाड़ साल के इस समय आमतौर पर रहती है।
ALSO READ: CoronaVirus Live Updates : कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्रियों के साथ चल रही PM मोदी की बैठक, गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद
दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 30 अप्रैल तक राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया था। रेलवे पुलिस ने कहा था कि भीड़भाड़ का शहर में लागू रात्रि कर्फ्यू से कोई लेना-देना नहीं है। (फाइल फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

स्वाति मालीवाल मामले में एक्शन में पुलिस, NCW का विभव कुमार को नोटिस

NDRF ने मुंबई होर्डिंग हादसे के बाद खोज एवं बचाव अभियान बंद किया, 16 की मौत 75 घायल

मुंबई में PM मोदी के रोड शो को संजय राउत ने क्यों बताया अमानवीय?

live updates : यूपी में केजरीवाल ने बताई 4 खास बातें, अखिलेश बोले 140 सीटों के लिए तरसेगी भाजपा

रायसेन में बाघ ने इंसान को बनाया शिकार, वन विभाग की अपील, सावधान रहे लोग

अगला लेख