Hanuman Chalisa

टूलकिट मामला : NSUI ने संबित पात्रा और रमन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया

Webdunia
गुरुवार, 20 मई 2021 (00:34 IST)
रायपुर। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने कथित ‘टूलकिट’ मामले में ‘जालसाजी’ का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

इन नेताओं के खिलाफ एआईसीसी अनुसंधान विभाग का ‘फर्जी’ लेटरहेड बनाने और ‘झूठी एवं मनगढंत’ सामग्री छापने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है। एनएसयूआई के राज्य प्रमुख आकाश शर्मा की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस थाने में ‘फर्जी खबरें फैलाने’ और ‘समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने’ का मामला दर्ज कराया गया है।

शर्मा ने आरोप लगाया कि इस फर्जी सामग्री को प्रसारित करने का मकसद कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के दौरान लोगों की मदद करने में मोदी सरकार की नाकामी से ध्यान भटकाना है। भारतीय दंड संहिता की धाराओं 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 505 (1) (बी) (भय पैदा करने के इरादे से अफवाह फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ALSO READ: केंद्र सरकार की चेतावनी, 98 प्रतिशत आबादी अभी भी आ सकती है Coronavirus की चपेट में
इस बीच, भाजपा की राज्य इकाई ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कराके अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कांग्रेस की कोशिश नाकाम रहेगी। इस बीच, दिल्ली में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने बताया कि उनके संगठन की छत्तीसगढ़ इकाई ने रायपुर में पात्रा और रमन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ALSO READ: DRDO की 2DG कैसे करती है Coronavirus पर वार? क्या रहेगी कीमत, जानिए सारे सवालों के जवाब
उन्होंने ट्वीट किया कि दुष्प्रचार और जालसाजी के लिए संबित पात्रा और रमन सिंह के खिलाफ रायपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस महामारी के समय भाजपा की चिंता सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की छवि बचाने की है और इसके लिए वह झूठ फैला रही है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ‘टूलकिट’ का हवाला देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया था कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में ‘अपमानित और बदनाम’ करने की कोशिश की है। रमन सिंह ने भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था।

कांग्रेस ने मंगलवार को ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित उसके वरिष्ठ नेताओं बीएल संतोष, स्मृति ईरानी, संबित पात्रा तथा कई अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस में ‘जालसाजी’ की शिकायत दर्ज कराई थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख