Hanuman Chalisa

NSUI ने दिल्ली में फंसे 30 छात्रों की मदद की

Webdunia
बुधवार, 27 मई 2020 (17:56 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई ने दिल्ली में फंसे करीब 30 छात्रों को बुधवार को उनके घर भेजने का इंतजाम किया।
 
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के मुताबिक ये छात्र उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। इनमें से कई दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं तो कुछ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी रहे हैं।
 
कुंदन ने कहा कि प्रियंका गांधी की तरफ से निर्देश दिया गया कि दिल्ली में फंसे इन छात्रों की हम मदद करें। हमने छात्रों के घर जाने के लिए वाहन और रास्ते के लिए भोजन-पानी का इंतजाम करवाया। ये छात्र आज रवाना हो गए।

उन्होंने कहा कि ये छात्र वाराणसी, गोरखपुर, मऊ और अन्य जिलों के रहने वाले हैं। उनके मुताबिक, एनएसयूआई शहरों में फंसे हुए छात्रों की हरसंभव मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख