अमेरिका में अस्पताल में भर्ती Corona मरीजों की संख्‍या 1 लाख के पार

Webdunia
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (16:37 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्‍या 1 लाख के पार निकल गई है।

अमेरिका में अस्पताल में भर्ती मरीजों की यह संख्या जनवरी 2021 के बाद सर्वाधिक है। बताया जा रहा है कि डेल्टा वायरस के चलते यहां संक्रमण बढ़ रहा है। अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 1 लाख 32 हजार 51 थी। हालांकि 28 जून को यह आंकड़ा 13 हजार 843 पर आकर सिमट गया था। माना जा रहा है कि अमेरिका द्वारा खुद को मास्क फ्री घोषित करने के बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है। दक्षिणी अमेरिका में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।
ALSO READ: Coronavirus india update : तीसरी लहर दे रही है दस्तक? फिर नए केस 40 हजार के पार, एक्टिव मामलों में भी उछाल
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 3 करोड़ 93 लाख 42 हजार 153 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा साढ़े 6 लाख से ज्यादा हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

विरासत कर पर CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

किर्गिस्तान में दंगे, भारतीय दूतावास की छात्रों को चेतावनी

लखनऊ से चोरी हुआ DRDO का हेलीकॉप्टर, मचा बवाल

ये 10 किचन हैक्स रसोई में आएंगे बहुत काम

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

अगला लेख