भारत में 1 दिन में Covid 19 के सर्वाधिक मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 4 लाख के करीब

Webdunia
शनिवार, 20 जून 2020 (10:54 IST)
नई दिल्ली। भारत में शनिवार को कोविड-19 के 1 दिन में सर्वाधिक 14,516 नए मामलों के सामने आने के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 3,95,048 हो गई है, वहीं मौत के 375 नए मामलों के साथ अब तक 12,948 लोग इस संक्रमण से जान गंवा चुके हैं।
ALSO READ: कोविड-19 : डेक्सामेथासोन दवा बचा सकती है जान!
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह 8 बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार स्वस्थ हो रहे रोगियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और अब तक 2,13,830 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, वहीं 1,68,269 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। 1 रोगी देश छोड़कर जा चुका है।
 
एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह अब तक करीब 54.12 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी भी शामिल हैं। देश में लगातार 9वें दिन संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। गत 1 से 20 जून के बीच देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तरप्रदेश में कोविड-19 के मामलों में सबसे अधिक इजाफा देखा गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

अगला लेख