Dharma Sangrah

इंदौर में 55 वषीय नर्स की मौत, कोरोना वायरस का संदेह

Webdunia
बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (17:22 IST)
इंदौर। देश में कोविड-19 (covind 19) के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी के संदेह में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती 55 वर्षीय महिला नर्स की मौत हो गई है। 
 
शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर ने बुधवार को बताया कि अस्पताल के चेस्ट वॉर्ड में भर्ती 55 वर्षीय महिला नर्स ने मंगलवार रात दम तोड़ा। 
 
उन्होंने बताया कि महिला नर्स में कोरोना वायरस से मिलते-जुलते लक्षणों के कारण उसके नमूना लेकर जांच के लिए पहले ही प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। 
 
ठाकुर ने बताया कि दम तोड़ने वाली महिला नर्स तबीयत खराब होने से अस्पताल में पिछले तीन हफ्ते से ड्यूटी नहीं कर पा रही थी। उसने इस अवधि में केवल 5 अप्रैल को अस्पताल के एक दफ्तर में सुपरवाइजर के रूप में काम किया था।
 
 उन्होंने बताया कि एमवायएच की एक अन्य महिला नर्स की हृदय रोग से मौत हुई है। चूंकि उसमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं थे, इसलिए इस महामारी की जांच के लि उनका नमूना नहीं लिया गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक महीने में इंदौर जिले के कुल 923 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 52 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि 73 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
 
इंदौर में कोरोना वायरस के पहले मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि अन्य स्थानों में सख्त लॉकडाउन लागू है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अगला लेख