Hanuman Chalisa

ओडिशा में Corona के 2215 नए मामले, 66 और मरीजों की मौत

Webdunia
रविवार, 18 जुलाई 2021 (18:44 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में रविवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 2215 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,54,326 हो गई, जबकि 66 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 5,058 पर पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: पाकिस्तान में Coronavirus की चौथी लहर ने पकड़ा जोर
उन्होंने बताया कि राज्य के खुर्दा जिले में सर्वाधिक 483 नए मामले सामने आए और 23 मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई। राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके अलावा कटक में 348 और बालासोर में कोरोनावायरस संक्रमण के 150 नए मामले सामने आए। राज्य के अन्य जिलों में गंजाम में आठ मरीजों की मौत हुई जबकि सुंदरगढ़ और मयूरभंज में छह-छह मरीजों की जान गई।
ALSO READ: 29 देशों में है Coronavirus का लैंबडा वेरिएंट, जानिए यह कितना खतरनाक है
उन्होंने बताया कि ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,289 हो गई है जबकि अब तक 9,27,926 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण की दर 6.33 प्रतिशत हो गई है। ओडिशा में अब तक 1.50 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिनमें से 77,519 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में ही की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 1.4 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा अब तक 1,539 गर्भवती महिलाओं को भी टीके की खुराक दी गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

अगला लेख