Hanuman Chalisa

ओडिशा ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया, केंद्र से भी रेल व विमान सेवा रोकने का किया आग्रह

Webdunia
गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (14:11 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन (बंद) को इस महीने के आखिर तक राज्य में बढ़ाने का गुरुवार को फैसला किया। मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे।
ALSO READ: Corona Virus Live Updation : ओडिशा ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया
उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि हमने 30 अप्रैल तक बंद को बढ़ाने का फैसला किया है और इस संबंध में केंद्र को सिफारिश भेजी जाएगी। पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र से 30 अप्रैल तक रेल और उड़ान सेवा रोकने का आग्रह किया है।
 
ओडिशा में अब तक कोरोना वायरस के 44 मामले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संक्रमण की रोकथाम के लिए 24 मार्च को 21 दिन के बंद का ऐलान किया था, जो 14 अप्रैल तक चलना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पूरी योजना के साथ हो रहा काम

भोजशाला फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- यह सनातन आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान की जीत

Bhojshala : धार भोजशाला मंदिर ही है, MP हाईकोर्ट का फैसला आते ही हिन्दू पक्ष ने मनाई दीवाली

हाईकोर्ट ने भोजशाला में नमाज पर लगाई रोक, ओवैसी को याद आई बाबरी मस्जिद

अगला लेख