Hanuman Chalisa

ओडिशा हुआ अनलॉक: ऑडिटोरियम और सिनेमा हॉल खोले, कोविड के 239 नए मामले

Webdunia
शनिवार, 20 नवंबर 2021 (15:25 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोनावायरस की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार होने के साथ ही राज्य सरकार ने शनिवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ सांस्कृतिक समारोहों को इजाजत देने के अलावा ऑडिटोरियम और सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दी।
 
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य ने शनिवार को राज्य में कोविड-19 के 239 नए मामले सामने आए। अधिकारी ने बताया कि इन नए मामलों में 37 बच्चों और किशोरों के मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,46,798 हो गई, वहीं 2 और मरीजों की मृत्यु होने के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 8,391 हो गई।
 
विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पीके जेना ने एक नई अधिसूचना में कहा कि संगीत, ऑर्केस्ट्रा, नृत्य, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, ओपन एयर थिएटर या ऐसे अन्य प्रदर्शनों और अन्य सांस्कृतिक समारोहों या कार्यक्रमों को शनिवार से प्रभावी कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ की अनुमति होगी। इसके अलावा ऑडिटोरियमों या सभागार या इसी तरह की सुविधाओं को भी कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ खोलने की अनुमति दी जाएगी।
 
आदेश के अनुसार सिनेमा हॉल, थिएटर को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ और कोविड प्रोटोकॉल के उचित अनुपालन के साथ खोलने की अनुमति होगी। बंद स्थानों में आमंत्रितों सहित व्यक्तियों की संख्या हॉल क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने का प्रमाण पत्र और समारोह से 72 घंटे के भीतर की रैपिड एंटीजन टेस्ट और आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट वाले व्यक्ति को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

What is the TRAI DND app : स्पैम कॉल और फालतू प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा, मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

QUAD के ताबूत में आखिरी कील, ट्रंप के किस फैसले पर भड़के शशि थरूर?

जबलपुर रॉयल लायंस के Player Development Program के खिलाड़ी वेदांत अवस्थी MPL 3 में चमके

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

अगला लेख