Hanuman Chalisa

महाराष्‍ट्र में ओमिक्रॉन के 6 नए मामले, भारत में कोरोना के नए वैरिएंट से 150 से ज्यादा संक्रमित

Webdunia
सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (07:43 IST)
नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 6 और नए मामले सामने आने तथा ब्रिटेन से हाल में गुजरात लौटे 2 लोगों में कोरोना वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित पाए जाने के बाद भारत में इसके कुल मामले बढ़कर रविवार को 151 हो गए।
 
केंद्र और राज्य के अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र (54), दिल्ली (22), राजस्थान (17), कर्नाटक (14), तेलंगाना (20), केरल (11), गुजरात (9), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) में ओमिक्रॉन के मरीजों का पता चला है।
 
महाराष्ट्र में रविवार को 6 लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए। इनमें से 2 मरीजों ने तंजानिया की यात्रा की थी। वहीं, 2 इंग्लैंड से लौटे हैं जबकि 1 ने पश्चिम एशिया की यात्रा की। एक अन्य मरीज में पुणे का 5 वर्षीय एक बच्चा है, जो दुबई से लौटे लोगों के करीबी संपर्क में था। इसके साथ ही राज्य में इस स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 54 हो गई। 
 
गुजरात में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य में विदेश से लौटे 2 लोगों की 15 दिसंबर को ब्रिटेन से आने के बाद अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की गई, जिसमें वे ओमिक्रॉन संक्रमित पाए गए।
 
कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का सबसे पहले मामला 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में आया था। भारत में नए स्वरूप के पहले 2 मामलों की पुष्टि कर्नाटक में 2 दिसंबर को हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख