Hanuman Chalisa

Co-Win Website पर 10 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

Webdunia
सोमवार, 1 मार्च 2021 (19:49 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए को-विन वेबसाइट पर सोमवार अपराह्न एक बजे तक 10 लाख से अधिक नागरिकों ने अपना पंजीकरण कराया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

सोमवार को सुबह 9 बजे से को-विन वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू हुआ, जिसके बाद लोगों ने पंजीकरण के दौरान आने वाली दिक्कतों को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। मंत्रालय की ओर से दोपहर को स्पष्ट किया गया कि ‘प्ले स्टोर’ पर उपलब्ध को-विन ऐप केवल ‘एडमिनिस्ट्रेटरों’ के इस्तेमाल के लिए है और टीका लगवाने के लिए पंजीकरण की सुविधा वेबसाइट पर दी गई है।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, कोविड-19 टीकाकरण के लिए पंजीकरण और बुकिंग को-विन पोर्टल के जरिए की जा सकती है। लाभार्थियों के लिए कोई भी को-विन ऐप नहीं है। प्ले स्टोर पर उपलब्ध ऐप एडमिनिस्ट्रेटरों के लिए है।

सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त में टीका लगाया गया और निजी केंद्रों पर प्रति व्यक्ति टीके की प्रति खुराक का दाम 250 रुपए रखा गया है। केंद्र सरकार के अनुसार, निजी अस्पताल 250 रुपए से अधिक नहीं ले सकते।

नागरिक, टीका लगवाने के लिए को-विन वेबसाइट या आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी इच्छा से टीकाकरण केंद्र चुन सकते हैं और ‘स्लॉट’ की उपलब्धता के आधार पर बुकिंग करा सकते हैं।

सोमवार से देश में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जा रहा है। इसके साथ ही 45 से 59 साल तक की आयु के उन लोगों को भी टीका दिया जा रहा है, जो किसी रोग से पीड़ित हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख