ऑक्सीजन मैन के जज्बे को सलाम, कोरोना मरीजों की मदद के लिए बेच दी 22 लाख की SUV, हजारों तक पहुंचाया सिलेंडर

Webdunia
गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (13:01 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जान जा रही है। इस मुश्किल घड़ी मुंबई के मलाड में रहने वाले शाहनवाज शेख हजारों लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाकर उन्हें जिंदगी दे चुके हैं। 
 
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 'ऑक्सीजन मैन' के नाम में मशहूर शेख मात्र एक फोन कॉल पर मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में जुट जाते हैं। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए उन्होंने एक 'वॉर रूम' भी तैयार किया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
 
22 लाख की कार बेचकर खरीदें 160 सिलेंडर : शाहनवाज ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए अपनी 22 लाख रुपए की SUV को भी बेच दी। इस पैसे से उन्होंने 160 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदें और उन्होंने इसे जरूरतमंदों तक पहुंचाया। 
 
आक्सीजन की कमी से दोस्त की पत्नी की मौत : संक्रमण काल की शुरुआत में ही उनके एक दोस्त की पत्नी ने ऑक्सीजन की कमी से एक ऑटो रिक्शा में दम तोड़ दिया था। इस घटना से वे बुरी तरह आहत हुए और उन्होंने मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई का काम शुरू कर दिया।
 
4000 से ज्यादा लोगों की मदद : शेख कोरोना काल में 4000 से ज्यादा लोगों की मदद कर चुके हैं। उनका मदद करने का अपना तरीका है। पहले ऑक्सीजन के लिए 50 लोगों के कॉल आते थे पर रोज 500 ज्यादा लोग उनसे मदद मांगते हैं। हालांकि वे समय और ऑक्सीजन की कमी की वजह से ज्यादा लोगों की मदद नहीं कर पाते।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

live : बारामूला में रिकॉर्ड मतदान पर क्या बोले पीएम मोदी?

स्वाती मालीवाल की दिल्ली के मंत्रियों को चेतावनी

फिसली संबित पात्रा की जुबान, भगवान जगन्नाथ को बताया पीएम मोदी का भक्त, 3 दिन करेंगे उपवास

बठिंडा में ससुर को हराने वाले खुड्‍डियां बहू हरसिमरत कौर को दे रहे हैं कड़ी टक्कर

खौलती गर्मियों के लिए कितनी तैयार है दुनिया

अगला लेख