ठाणे में ऑक्सीजन की कमी, 12 मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया

Webdunia
बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (09:29 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक अस्पताल में ऑक्सीजन समाप्त हो जाने के कारण गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कोरोना वायरस (कोविड-19) से ग्रसित 12 मरीजों को दूसरे अस्पताल में ले जाना पड़ा। सूत्रों में बताया कि यहां स्थित एक अस्पताल में मंगलवार सुबह ऑक्सीजन समाप्त हो गया जिसके कारण अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 12 मरीजों को दूसरे अस्पताल में ले जाना पड़ा। सूत्रों के अनुसार इस अस्पताल में 42 कोविड मरीज भर्ती थे जिनमें से 12 आईसीयू में थे।

ALSO READ: गुजरात में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने की इकाई में 2 समूहों में झड़प, चलीं गोलियां
 
इस बीच जिला के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने जिला में महामारी की स्थिति, सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन तथा रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों को अग्निशमन यंत्र, ऑक्सीजन आदि के ऑडिट तीसरे पक्षों से करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कोरोना से ग्रसित तथा कोविड अस्पतालों में भर्ती महिला मरीजों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख